March 28, 2024

वैज्ञानिकों ने माना अगले दशक तक तापमान बढ़ने की संभावना, जारी की चेतावनी

वाशिंगटन, एजेंसी। वैज्ञानिकों ने पहली बार कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का प्रयोग करके पृथ्वी के अधिक गर्म होने के बारे में जानकारी जुटाई है। इस तकनीक की मदद से वैज्ञानिकों ने अध्ययन करके बताया है कि अगले दशक में पृथ्वी 1.5 डिग्री सेल्सियस से अधिक गर्म हो जाएगी। स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी और कोलोराडो स्टेट यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने एआई तकनीक से अध्ययन किया है। इनके मुताबिक, 2030 के बाद औद्योगिक स्तर पर तापमान का स्तर 1.5 डिग्री सेल्सियस पार हो जाएगा। अध्ययन से यह भी पता चलता है कि पृथ्वी 2 डिग्री सेल्सियस वार्मिंग को पार करने के लिए ट्रैक पर है। इस बारे में स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के जलवायु वैज्ञानिक नूह डिफेंबॉघ ने कहा, नई पद्धति की मदद से पता चलता है कि हम निश्चित रूप से जलवायु में निरंतर परिवर्तन का सामना करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *