September 30, 2023

कभी देखा है चलता फिरता फ्रिज? नहीं! तो जानिए कुम्हार

 

 




एम शिवसामी के आविष्कार के बारे में। इन्होंने बनाया है एक ऐसा फ्रिज जो बिना बिजली के भी फल-सब्जी, दूध-दही को चार दिनों तक ताज़ा रखता है। 70 साल के शिवसामी ने जीवन भर मिट्टी के बर्तन ही बनाए हैं। उन्होंने अपने ज्ञान और विशेषज्ञता का इस्तेमाल एक ऐसा उपकरण बनाने में किया, जो लोगों को सस्टेनेबल तरीके से जीने में मदद करेगा।
साल 2020 में उन्होंने मिट्टी से एक इको-फ्रेंड्ली रेफ्रिजरेटर बनाया, जो बिजली के उपयोग के बिना खाद्य पदार्थ को चार दिनों तक ताज़ा रख सकता है। उन्होंने एक बड़े बेलनाकार के मिट्टी के बर्तन का इस्तेमाल किया और उसमें दो विशेषताएं जोड़ दीं– सामने एक नल और पीछे पानी डालने के लिए एक आउटलेट।

इस फ्रिज में एक बड़े बर्तन के अंदर, एक छोटा बर्तन है, जिसमें आप अपनी सब्जियां रख सकते हैं और फिर ऊपर से इसे एक ढक्कन से ढक दिया जाता है। यह मिट्टी का फ्रिज दो साइज़ में आता है- एक 1.5 फीट का है, जबकि दूसरा 2 फीट बड़ा है। शिवसामी मिट्टी का फ्रिज बनाने के अलावा, मिट्टी की कड़ाही, धूपदान, गिलास, बोतलें, जग और खाना पकाने के बर्तन भी बनाते और बेचते हैं।
वाह! गर्मी के इस मौसम से इससे अच्छा आविष्कार किया हो सकता है!!

#FridgeInMatka #Summer #EcoFriendly

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *